करछना: यमुनापार क्षेत्र में तेज आंधी और बारिश से कई जगहों पर हुई भारी क्षति
प्रयागराज के यमुनापार क्षेत्र में बुधवार की रात तेज आंधी के साथ बरसात होने से लोगों की भारी छती हुई है। हवा का दबाव अधिक होने के कारण जगह-जगह पेड़ जड़ से उखड़ गए हैं। वही नैनी पुल पर एक माल वाहक हवा के साथ पलट गया। जबकि बसवार गांव के रहने वाले रामसूरत पाल सहित अन्य ग्रामीण के आशियाना की छप्पर हवा के साथ उड़ गई। जिससे लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ा।