करछना: औद्योगिक थाना के बाहर खड़ी पुलिस द्वारा सीज की गई गाड़ियों में अज्ञात कारणों से लगी आग, कई गाड़ियां जलकर हुईं राख
औद्योगिक थाना की पुलिस द्वारा सीज की गई गाड़ियों को हाईवे के बगल खड़ा कर दिया गया है। बृहस्पतिवार दोपहर अज्ञात कारणों से गाड़ियों में आग लग गई। जिसे देख लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना होने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया। लेकिन तब तक कई गाड़ियां जलकर राख हो चुकी थी। घटना का वीडियो शाम 5 बजे के करीब सामने आया है।