लखीमपुर: मैनहा में शादी के बाद महिला को पति के नपुंसक होने की हुई जानकारी; शिकायत पर मारपीट कर घर से निकाला गया, पहुंची SP ऑफिस
शारदा नगर थाना क्षेत्र के मैनहा गांव निवासी युवक के साथ पीड़िता की करीब एक वर्ष पहले शादी हुई थी। शादी के बाद पीड़िता को जानकारी हुई कि उसका पति नपुंसक है। पीड़िता ने मामले की शिकायत अपने परिजनों से की थी। शिकायत से नाराज पीड़िता के पति ने पीड़िता को मारपीट कर घर से भगा दिया था। पीड़िता ने आज पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।