लखीमपुर: शहर में करीब 24 घंटे से बिजली गुल होने पर लोगों का फूटा गुस्सा, लोगों ने नई बस्ती पावर हाउस पहुंचकर किया जमकर हंगामा
लखीमपुर खीरी जिले में तेज आंधी और बारिश के चलते पूरे शहर में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। विधुत सप्लाई ठप हुई करीब 24 घंटे का समय बीत चुका है। लेकिन शहर के कई इलाकों में अब तक बिजली नहीं आई है। भीषण गर्मी की समस्या झेल रहे लोगों का गुस्सा फूट गया और मोहल्ला काशीनगर व मोहल्ला नई बस्ती के लोग एकत्र होकर नई बस्ती पावर हाउस पहुंचे और जमकर हंगामा किया है।