लखीमपुर: अटसार गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई विवाहिता की मौत, मृतका के भाई ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप
मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत अटसार गांव निवासी छाया देवी पत्नी रामानंद की संदिग्ध परिस्थितियों में घर में मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आज भेजा है। मृतका के भाई अंकित शुक्ला ने छाया देवी के ससुराल पक्ष पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन में लगी हुई है।