लखीमपुर: बेहजम रोड पर स्थित राजकीय छात्रावास में अधीक्षक ने डाला ताला, ताला डालने से छात्रों में आक्रोश
बेहजम रोड पर स्थित राजकीय छात्रावास के छात्रों को बाहर निकालकर छात्रावास में ताला डाल दिया है। अधीक्षक द्वारा छात्रावास में ताला डालने से छात्रों में आक्रोश है। छात्रों ने बताया कि अभी उनके पेपर होने वाले हैं और अधीक्षक ने छात्रावास में ताला डाल दिया है। छात्र आशुतोष ने अधीक्षक सौरभ गुप्ता पर आरोप लगाते हुए बताया है उन्होंने छात्रों का सामान फेंक दिया है।