लखीमपुर: भंसडिया के पास सनमाइका फैक्ट्री में काम कर रहा मजदूर भीषण गर्मी में गश खाकर गिरा,चिकित्सकों ने मजदूर को किया मृत घोषित
बांदा जिला के पिपरहरी गांव निवासी धनंजय सिंह पुत्र रामचंद्र लखीमपुर खीरी के भंसडिया के पास सनमाइका फैक्ट्री में ठेकेदार मुकेश शर्मा के संरक्षण में काम करता था। बीते दिन भीषण गर्मी के चलते धनंजय सिंह गश खाकर जमीन पर गिर गए थे।काम कर रहे अन्य मजदूर इलाज के लिए धनंजय सिंह को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने धनंजय सिंह को मृत घोषित कर दिया है।