लखीमपुर: सुंद्रवल भीखमपुर रोड पर बियर की दुकान के शटर को काट अज्ञात चोरों ने दुकान में रखी नगदी समेत बियर की पेटी की पार
सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत फूलबेहड़ कोतवाली क्षेत्र के सुंद्रवल पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत सुंदरवल भीखमपुर रोड पर बीती देर रात अज्ञात चोरों ने एक बीयर की दुकान को निशाना बनाया है। दुकान संचालक सुमित जयसवाल पुत्र अवध राम ने मामले की सूचना पुलिस कोदी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की है।