सिसई: घाघरा पंचायत में एसडीओ और बीडीओ के द्वारा मुख्यमंत्री मंईयां योजना के शिविर का किया गया निरीक्षण
Sisai, Gumla | Aug 10, 2024 सिसई प्रखंड क्षेत्र के घाघरा पंचायत में एसडीओ राजीव नीरज और प्रखंड विकास पदाधिकारी सिसई रमेश यादव ने मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना का निरीक्षण किया। वहां आए हुए आंगनबाड़ी सेविका एवं अन्य कर्मियों को इसके बारे में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। साथ ही साथ अभी इस योजना की अद्यतन स्थिति का भी जायजा लिया। योजना के प्रखंड में अभी तक कल 6429 आवेदन आ चुके हैं।