सिसई: भारी बारिश के कारण सतासिली डांड़टोली में गिरा गांव के पुजार का घर,किया अबुआ आवास की मांग
Sisai, Gumla | Aug 10, 2024 सिसई प्रखंड क्षेत्र के सतासिली डांड़टोली गांव निवासी बिरसा उरांव का घर भारी बारिश के कारण गिर गया।मिट्टी का कच्चा मकान होने के कारण बारिश की वजह से आ गई थी।जिस करण मिट्टी की दीवार भरभरा कर गिर गई।ऐसी स्थिति में उन्हें और उनके परिवार को अब रहने की काफी दिक्कत हो रही है।बिरस गांव के पुजार भी हैं।उन्होंने बताया अभी तक उन्हें किसी तरह का सरकारी आवास नहीं मिला।