सिसई: कार्तिक नगर में विश्व आदिवासी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, पारंपरिक वाद्य यंत्रों में जमकर झूमे आदिवासी समाज के लोग
Sisai, Gumla | Aug 10, 2024 अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद सिसई शाखा के द्वारा कार्तिक उरांव आदिवासी बाल विकास उच्च विद्यालय कार्तिक नगर सिसई में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों ने 114 पृष्ठ का जन जागृति पुस्तक का विमोचन किया। पूर्व शिक्षा मंत्री गीता श्री उरांव ने आदिवासी समाज से कहा हमें अपने संघर्ष को याद कर हक व अधिकार के लिए लड़ना होगा।