सिसई: बैजनाथ जलान कॉलेज सिसई रोड स्थित डीपा टोली गांव के समीप बाइक व स्कूटी की टक्कर में बाइक सवार घायल, गुमला रेफर
Sisai, Gumla | Aug 10, 2024 सिसई के बैजनाथ जलान कॉलेज रोड स्थित डीपा टोली गांव के समीप बाइक व स्कूटी की टक्कर में बाइक सवार कुलंकेरी निवासी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक दो लोग सिसई से अपने गांव लौट रहे थे। तभी सामने से एक स्कूटी से टक्कर हो गई। स्कूटी चालक को मामूली चोट लगी और वह घटना स्थल से फरार हो गया।सिसई हॉस्पिटल में इलाज के बाद कर्मपाल को गुमला रेफर किया गया।