सिसई: मंगलो में आयोजित अंतर जिला चार दिवसीय हॉकी टूर्नामेंट के समापन समारोह में पहुंचे सिसई विधायक
Sisai, Gumla | Aug 10, 2024 सिसई प्रखंड क्षेत्र के मंगलो गांव में अंतर जिला चार दिवसीय होकी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था टूर्नामेंट में कई जिलों से कई बेहतरीन टीम में आई हुई थी। टूर्नामेंट देखने के लिए भी दूर-दूर से ग्रामीण आए हुए थे।टूर्नामेंट के समापन समारोह में शामिल होने के लिए सिसई विधायक जीगा सुसारन होरो पहुंचे हुए थे।उन्होंने खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार का भी वितरण किया ।