रूड़की: रुड़की तहसील में आज 15 वें दिन भी जारी रहा उत्तराखंड किसान मोर्चा का धरना प्रदर्शन
रुड़की तहसील मे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर उत्तराखंड किसान मोर्चा का धरना प्रदर्शन आज 15 वें दिन भी जारी रहा है। इस मौके पर उत्तराखंड किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड ने कहा कि विद्युत विभाग की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में स्मार्ट मीटर लगाने नहीं दिए जाएंगे। इस मौके पर बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे है।