रूड़की: पिरान कलियर में लड़ाई झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले दो लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रुड़की के पिरान कलियर मे लड़ाई झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले अजहर और शाहनवाज नाम के दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल पार्किंग की रसीद को लेकर दोनों के द्वारा लड़ाई झगड़ा कर शांति व्यवस्था को भंग किया जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उनके खिलाफ शांति व्यवस्था भंग करने पर मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।