रूड़की: धनोरी के पास नदी में नहाते समय डूबते दो युवकों को आपदा राहत दल ने बचाया
पिरान कलियर थाना क्षेत्र के धनोरी के पास नदी मे नहाते समय आज अचानक ही दो युवक डूबने लगे। जिनको आपदा राहत दल ने बचा लिया है। दरअसल दरगाह साबिर पाक के सालाना मेले में आए दो जायरीन नहाने के लिए धनोरी के पास नदी में गए थे। जहां पर वह अचानक ही डूबने लगे। लेकिन मौके पर तैनात आपदा राहत दल ने दोनों को बचा लिया है। दोनों युवकों ने आपदा राहत दल का आभार व्यक्त किया है।