रूड़की: सोलानी पार्क के पास सड़क किनारे अज्ञात युवक का शव मिला, पहचान के प्रयास में जुटी पुलिस
रुड़की कोतवाली क्षेत्र में सोलानी पार्क के पास आज सड़क किनारे एक अज्ञात युवक का शव पड़ा हुआ मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद गंगनहर में डूब रहे लोगों की जान बचाने वाले मोनू जलवीर नाम के युवक को बुलाया गया। जिसकी मदद से युवक को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अब उसकी पहचान करने का प्रयास कर रही है।