रूड़की: पिरान कलियर में सड़क पर हुड़दंग मचा रहे 4 युवकों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया
पिरान कलियर थाना क्षेत्र के पिरान कलियर में खुलेआम सड़क पर हुड़दंग मचा रहे चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल दरगाह साबिर पाक का सालाना मेला चल रहा है। जिसके चलते भारी संख्या में जायरीन कलियर पहुंच रहे हैं। चारों युवक भीड़ में ही खुलेआम सड़क पर हुड़दंग मचा रहे थे। पुलिस ने चारों के खिलाफ शांति व्यवस्था भंग करने पर मुकदमा भी कर लिया है।