रूड़की: पनियाला गांव में 20 साल के युवक ने संदिग्ध हालत में फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस जांच में जुटी
रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पनियाला गांव में देर शाम अंकुर नाम के 20 साल के एक युवक ने संदिग्ध हालत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा अंकुर के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। जहां पर आज अंकुर के परिजन भी पहुंच गए हैं। पुलिस के द्वारा फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।