अजमेर हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह स्कूली बच्चों से भरी वैन हादसे का शिकार हो गई। मित्तल अस्पताल के पीछे खुले सीवरेज में वैन का पहिया धंसने से चालक नियंत्रण खो बैठा और वैन एक तरफ पलट गई।वैन में बच्चे सवार थे। गाड़ी पलटते ही चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर दुकानदार और राहगीर मौके पर पहुंचे और खिड़कियों से सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।