गाज़ियाबाद: सिहानीगेट पुलिस ने धोखाधड़ी कर माल को चोरी करने वाले 3 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से डमी स्पीकर बरामद
सोमवार को थाना सिहानीगेट पुलिस ने धोखाधड़ी के जरिए माल को चोरी करने वाले सुमित कुमार, सौरभ और चंदन कुमार नाम के 3 शातिर अभियुक्तों को दयानन्दनगर से चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि धोखाधड़ी कर चोरी करने के मामले को लेकर बीते 17 मार्च को वादी की ओर से लिखित तहरीर दी गई थी।