गाज़ियाबाद: थाना मधुबन बापूधाम क्षेत्र में बाइक और स्कूटी पर ट्रिपलिंग करते हुए युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
गाजियाबाद के थाना मधुबन बापूधाम क्षेत्र में बाइक और स्कूटी पर ट्रिपलिंग करते हुए युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर इस समय वायरल हो चुका है। थाना अध्यक्ष मधुबन बापूधाम ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो प्राप्त हुआ है, जिसमें युवक बाइक और स्कूटी पर ट्रिपलिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो की जांच की जा रही है और विधिक कार्रवाई की जाएगी।