गाज़ियाबाद: कविनगर थाना क्षेत्र में युवती व उसके दोस्त को बीच रास्ते में रोककर युवकों ने पीटा, पीड़िता ने दर्ज कराई शिकायत
कविनगर थाना क्षेत्र में मुखर्जी पार्क के पास युवती और उसके दोस्त को पीटने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने दोनों के कपड़े फाड़ दिए। मामले में सोमवार को पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों पक्ष एक दूसरे के परिचित हैं। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।