गाज़ियाबाद: धोखाधड़ी करके माल को चोरी करने वाले तीन अभियुक्तों को सिहानी गेट पुलिस ने दयानंद नगर से किया गिरफ्तार
गाजियाबाद के थाना सिहानी गेट पुलिस ने धोखाधड़ी कर माल चोरी करने वाले 3 अभियुक्त सौरभ, चंदन व सुमित को गिरफ्तार किया है। एसीपी रवि कुमार ने बताया कि बीती 17 मार्च 2024 को थाना सिहानी गेट पर फ्लिपकार्ट से मंगाए गए सोनी कंपनी के स्पीकर की जगह डिब्बा रखने का मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसके बाद इन तीनों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।