गाज़ियाबाद: नंदग्राम इलाके में महिला पर एसिड अटैक मामले का पुलिस ने किया खुलासा, विरोधियों को फसाने के लिए रची साजिश
गाजियाबाद के नंदग्राम इलाके में 16 तारीख को एक महिला ने आरोप लगाया था की दो बाइक सवारों ने उसके ऊपर एसिड फेंका है। पुलिस ने इस मामले का सोमवार में खुलासा किया और बताया कि महिला ने अपने विरोधियों को फसाने के लिए और उन पर मुकदमा दर्ज करने के लिए खुद को एसिड से घायल किया था। पुलिस अब महिला के खिलाफ कार्रवाई की बात कह रही है।