गाज़ियाबाद: महिला के ऊपर एसिड अटैक का मामला निकला फर्जी, डीसीपी नगर ने थाना सिहानी गेट पर की प्रेस वार्ता
गाजियाबाद के थाना सिहानी गेट पुलिस ने महिला के ऊपर एसिड अटैक के मामले का खुलासा कर दिया है। डीसीपी नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि महिला के पुत्र द्वारा दूसरे लोगों को मुकदमे में फसाने के लिए षड्यंत्र रचा गया था, पुलिस ने पूरे प्रकरण की जांच की तो एसिड अटैक की घटना फर्जी निकली। महिला के पुत्र ने ही पूरा षड्यंत्र रचा था।