पाली: सरपंच चुनाव में लाखों रुपए खर्च, अफीम और शराब की खुली मंडी
मारवाड़ के बालोतरा और जालोर में सरपंच चुनाव के दौरान एक महीने पहले से भारी खर्च और नशे का बाजार खुला। प्रत्याशियों ने लाखों रुपए खर्च कर टेंट लगाकर मतदाताओं को भोजन, शराब और अफीम बांटी। चुनावी खर्चा सरपंच के मानदेय से कई गुना ज्यादा है।