सीतापुर: प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने निर्माणाधीन जिला चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण, जिला अधिकारी भी रहे मौजूद
नगर में निर्माणाधीन जिला चिकित्सालय का प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह के द्वारा औचक निरीक्षण दिन शुक्रवार को किया गया। इस मौके पर जिला अधिकारी राजा गणपति आर भी उनके साथ उपस्थित रहे थे। प्रभारी मंत्री के द्वारा संबंधित ठेकेदार को निर्देशित किया गया कि निर्माणाधीन चिकित्सालय के सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्वक समय के अनुरूप किए जाएं।