विजयनगर: NH48 पर बिजयनगर पुलिस की सख्ती, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर ऑनलाइन चालान काट रही है
बिजयनगर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सोमवार को दोपहर 2 बजे नेशनल हाईवे 48 पर पुलिस थाने के सामने एमवी एक्ट (MV Act) के तहत पुलिस द्वारा ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है।पुलिस अब मौके पर रुकने के बजाय वाहनों की फोटो खींचकर सीधे ऑनलाइन चालान काट रही है।पुलिस ने वाहन चालकों को सख्त हिदायत दी है।