मखदुमपुर: बराबर पहाड़ से रुद्र महायज्ञ सह भागवत कथा को लेकर भव्य कलश यात्रा निकली
प्रखंड के ऐतिहासिक बराबर पहाड़ी स्थित विश्वकर्मा मंदिर, महादेव विगहा से मंगलवार को रुद्र महायज्ञ सह श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ के अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे, जयघोष और धार्मिक भजनों के बीच निकली इस कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिला-पुरुष एवं युवा शामिल थे।