मंदसौर: नपा ने सरदार वल्लभभाई पटेल चौराहा से प्रतापगढ़ पुलिया तक अतिक्रमण हटाने के लिए दुकानदारों को जप्ती की चेतावनी दी
मंदसौर। शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए नगर पालिका ने सरदार वल्लभभाई पटेल चौराहा से प्रतापगढ़ पुलिया तक दुकानों के बाहर रखा सामान हटाने की चेतावनी दी15 जुलाई दोपहर करीब 12:45 बजे किए गए अनाउंसमेंट के बाद कई दुकानदारों ने सड़क पर रखा सामान हटाना शुरू कर दिया। नियमों का पालन नहीं करने पर सामान जप्त करने की कार्रवाई की जाएगी,