ग्रामीण क्षेत्र में विकास कार्यों को समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें
कलेक्टर श्रीमती गर्ग द्वारा ग्रामीण विकास कार्यों की समीक्षा बैठक लेकर की गई
कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने जिले ग्रामीण विकास कार्यों एवं शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक लेकर की। गुरूवार को जिला पंचायत सभागार में आयोजित बैठक में कलेक्टर द्वारा स्वच्छ भारत मिशन, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, वीबी जी राम जी आदि योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन, सभी जनपद पंचायत सीईओ एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे ।
#मंदसौर
#Mandsaur
3 views | Mandsaur, Madhya Pradesh | Jul 16, 2026