सिंघेश्वर: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बाबा सिंहेश्वर नाथ मंदिर में की विशेष पूजा-अर्चना
मधेपुरा के बाबा सिंहेश्वर नाथ मंदिर में बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी ने विशेष पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने उनका भव्य स्वागत किया। पूजा के बाद मंत्री को मिथिला पाग, अंगवस्त्र और भगवान परशुराम का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सिंहेश्वर न्यास के तहत आरोग्य शाला, वेद शाला और योग शाला निर्माण की मांग की