हरदोई: हरियावां थाना क्षेत्र की एक महिला से छेड़छाड़ के आरोप की शिकायत पर एसपी ने सिपाही को किया लाइन हाजिर
Hardoi, Hardoi | Jul 8, 2024 हरियावां थाना क्षेत्र की एक महिला से छेड़छाड़ के आरोप की शिकायत पर एसपी केशव चन्द्र गोस्वामी ने सिपाही को लाइन हाजिर किया है।जानकारी के अनुसार हरियावां थाना से कुछ दूर हरियावां गांव के एक बाग की रखवाली कर रही महिला ने गश्त पर जा रहे सिपाही व होमगार्ड पर छेड़छाड़ जैसे गंभीर आरोप लगाकर थानाध्यक्ष को सूचना दी थी। इसके बाद एसपी ने एक्शन लिया।