हरिद्वार: पंतदीप मैदान से कूड़ा डंपिंग जोन हटाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे स्थानीय लोग, जमकर नारेबाजी की
हरिद्वार के पंटदीप मैदान से कूड़ा डंपिंग जोन हटाए जाने की मांग को लेकर बुधवार को स्थानीय लोग धरने पर बैठ गए। धरने पर बैठे लोगों ने नगर निगम कार्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान आरोप लगाया कि बिना परमिशन के बनाए गए डंपिंग जोन से दुर्गंध पैदा हो रही है। बीमारियां फैलने का खतरा मंडरा रहा है। कई बार शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं पा रही है।