हरिद्वार: लव कुश घाट पर साधु-संतों ने भगत सिंह, वीर शिवाजी और महाराणा प्रताप जैसे अमर बलिदानियों का किया श्राद्ध तर्पण
हरिद्वार के लव कुश घाट पर बुधवार को साधु संतों ने भगत सिंह, वीर शिवाजी, महाराणा प्रताप और रानी लक्ष्मीबाई जैसे अमर बलिदानों का श्राद्ध तर्पण किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साधु संतों ने कहा कि हमें अपने शहीदों को नहीं भूलना चाहिए। क्योंकि उन्ही के बलिदान के कारण हमें आजादी मिली है। देश की युवा पीढ़ी को संस्कृति और सभ्यता के लिए इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए