नबीनगर: अन्कोरहा रेलवे स्टेशन पर अज्ञात व्यक्ति का मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
नवीनगर प्रखंड के अन्कोरहा रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म नम्बर 1 पर एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। प्लेटफॉर्म नंबर एक पर मिले शव की पहचान नही हो सकी। ए एस आई डी एस ठाकुर, आरपीएफ को रेलवे स्टेशन पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली। वही उन्होने बताया कि पुलिस को किसी ने सूचना दी कि रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर एक शव मिली है।