नबीनगर: सोनबरसा खैरा गांव से शराब के नशे में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, भेजा गया न्यायालय
नवीनगर प्रखंड के माली थाना क्षेत्र के सोनवर्षा खैरा निवासी विनोद सिंह को पुलिस गश्ती के दौरान एएसआई कृष्ण मोहन हिमांशु की टीम ने गांव के समीप से शराब के नशे में गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष दीपक कुमार राय ने बताया कि उक्त व्यक्ति की जांच करायी गयी। जांचोपरांत न्यायालय में भेज दिया गया।