फर्रुखाबाद: जिले के दो दर्जन से अधिक गांवों में पहुंचा बाढ़ का पानी, ग्रामीण नाव के सहारे कर रहे हैं आवागमन
जिले में बढ़ते जलस्तर का असर अब गंगा किनारे के इलाकों में दिखाई देने लगा है। सदर तहसील क्षेत्र की बात की जाए तो यहां की तीन पंचायत कटरी धर्मपुर, कटरी भीमपुर, कटरी शिकारपुर बाढ़ की चपेट में है। यहां सड़क पर पानी बह रहा है। जिससे करीब आधा दर्जन गांव बाढ़ से घिर गए हैं, जबकि कायमगंज तहसील क्षेत्र के 10 गांव बाढ़ की चपेट में है इसके अलावा अमृतपुर तहसील क्षेत्र