भभुआ: सकरी के पास ऑटो और ट्रक की टक्कर में एक युवक घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी
Bhabua, Kaimur | Jun 4, 2025 सकरी के पास ऑटो व ट्रक की जोरदार टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बुधवार को 1 बजे की बताई गई। जो कुदरा वार्ड 9 निवासी पप्पू राम का 21 वर्षीय पुत्र विकास कुमार बताया जाता है। सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने कहा कि विकास अपने निजी काम से शिवसागर गया हुआ था। वहां से ऑटो पर सवार होकर कुदरा अपने घर के लिए आ रहा था। तभी सड़क दुर्घटना में घायल हो गया।