भभुआ: भगवानपुर थाना में पदस्थ दो दरोगा से घूस लेने के मामले में विजलेंस की टीम कर रही पूछताछ, सर्किट हाउस लाया गया
Bhabua, Kaimur | Jun 4, 2025 भगवानपुर थाना में पदस्थापित दो दरोगा को घूस लेने के आरोप में भभुआ सर्किट हाउस लाकर विजलेंस की टीम पूछताछ कर रही है। बुधवार को 11:30 बजे विजिलेंस टीम के एसआई रमनिकांत द्वारा बताया गया कि भगवानपुर थाना क्षेत्र के परमालपुर गांव निवासी प्रिंह सिंह की पत्नी चांदनी सिंह द्वारा पटना विजिलेंस विभाग में घूस लेने का शिकायत दर्ज की थी। दोनों पर कार्रवाई किया गया है।