भभुआ: वनभोज होटल के पास दो ट्रकों में हुई टक्कर, सह चालक की मौत
Bhabua, Kaimur | Jun 4, 2025 वनभोज होटल के पास आगे जा रही ट्रक में पीछे वाली ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया जहां सहचालक की मौत हो गई। यह घटना बुधवार की सुबह 4 बजे की बताई जाती है। जानकारी के मुताबिक यूपी के सैफई थाना के कुम्हवार गांव निवासी चंद्रशेखर राठौर के 20 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार बताया जाता है। ट्रक चालक ने बताया कि कोलकाता से ट्रक पर पेंट लोड कर गुड़गांव के लिए जा रहे थे।