अशोक नगर: 43 डिग्री तापमान में कलेक्टर ने घर-घर जाकर मकान सूचीकरण कार्य का लिया जायजा, जनगणना 2017 का पहला चरण शुरू
अशोकनगर जिले में जनगणना 2027 का पहला चरण शुक्रवार सुबह 11 बजे से से विधिवत शुरू हो गया। इस चरण के तहत मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का कार्य किया जाएगा। कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी साकेत मालवीय ने जनपद पंचायत अशोकनगर की ग्राम पंचायत आंवरी माफी से इस अभियान की शुरुआत की। उन्होंने स्वयं ग्रामीणों के घर-घर जाकर जनगणना कार्य का जायजा लिया।