सतबरवा: नीलाम्बर-पीताम्बर विश्वविद्यालय के भवन निर्माण में अनियमितता की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन
नीलाम्बर-पीताम्बर विश्वविद्यालय में भवन निर्माण की अनियमितताओं को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर गुरूवार को झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात की व पत्र सौंपा। गवर्नर ने मंत्री की शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए तीन सदस्यीय जांच समिति गठित करने का निर्णय लिया। राज्यपाल ने भरोसा दिलाया कि जांच समिति की रिपोर्ट मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।