सतबरवा: बारी गांव से 40 यात्रियों का जत्था महाकुंभ प्रयागराज के लिए रवाना, मुखिया निरोतमा कुमारी ने किया रवाना
प्रयागराज में लगे महाकुंभ में स्नान करने के लिए 40 यात्रियों का जत्था बारी गांव से रवाना हो गया। मौके पर सभी श्रद्धालु भक्तों को प्रयागराज के लिए बारी पंचायत की मुखिया श्रीमती निरोतमा सिंह ने बुधवार को भगवा रंग का पत्ताका लहराकर रवाना किया। उन्होंने दोपहर 2 बजे कहा कि प्रयागराज में जाकर गंगा -जमुना और सरस्वती में डूबकी लगाकर समृद्धि की कामना करेंगे।