सतबरवा: सतबरवा में दो केंद्रों पर मैट्रिक-इंटर की परीक्षा हुई संपन्न, कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए कई इंतजाम किए गए थे
सतबरवा प्रखंड मुख्यालय स्थित तीन में से दो सेंटरों पर मंगलवार को मैट्रिक और इंटर की परीक्षा ली गयी, जिसमें सैकड़ांे की संख्या में परीक्षार्थी शामिल हुए। इंटर की परीक्षा देकर परीक्षाार्थी शाम 5.15 बजे सेंटरों से निकले। प्रथम पाली में मैट्रिक की परीक्षा हुई जिसमें प्रस्तावित कन्या उच्च विद्यालय में 101 परीक्षार्थियों में तीन अनुपस्थिति रहे।