कोरबा के वार्ड नंबर 19 स्थित सीएसईबी कॉलोनी के शिवाजी चौक, नवधा पंडाल के पास आज 21 अक्टूबर को रात 9 बजे भव्य रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विकास रंजन महतो, विशिष्ट अतिथि समीर पांडे और अध्यक्षता पार्षद राकेश वर्मा करेंगे।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण करमा नृत्य और भव्य आतिशबाजी होगी। समिति के अध्यक्ष दिनेश सेन ने कॉलोनीवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर दशहरा उत्सव को सफल बनाने की अपील की है।
#korba #chhattisgarhupdate24 #chhattisgarh
Korba, Korba | Oct 21, 2026