हरिद्वार: महिला कांग्रेस के 41वें स्थापना दिवस पर भूपतवाला में दर्जनों महिलाओं ने ज्वॉइन की कांग्रेस
रविवार को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के 41वें स्थापना दिवस पर भूपतवाला स्थित सीताराम आश्रम में महिला कांग्रेस द्वारा दर्जनों महिलाओं को पार्टी ज्वाइन कराई गई। इस मौके पर महिला कांग्रेस की कार्यकत्रियों ने प्रदेश में महिलाओं के प्रति अपराध, महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर हैं। हर तरफ चैन स्नैचिंग, हत्या, लूट बलात्कार जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं।