चांपा: अफरीद गांव में महिला ने जीभ काटकर भगवान शिव को अर्पित की, परिजन और ग्रामवासियों ने कीर्तन कर महिला को घर वापस लाया
जांजगीर चांपा जिले के बम्हनीडीह विकास खंड के अफरीद गांव में महिला शारदा केंवट पति अनिल केंवट ने अपनी जीभ काटकर मौहरी तालाब के किनारे स्थित भगवान शिव के मंदिर में अर्पित कर दी और महिला मंदिर परिसर में भगवान शिव की प्रतिमा से लिपटकर बैठी हुई है. तथा परिजन ने मंदिर को चारों तरफ से पर्दे से ढंक दिया और लोगों को महिला को देखने की अनुमति नहीं दी जा रही है।