खानपुर क्षेत्र के तुगलपुर और माड़ाबेला के बीच संचालित नरुमा गैस प्लांट को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बायोगैस और सीएनजी जैसे वैकल्पिक ईंधनों की दिशा में काम कर रहा यह प्लांट, बताया जा रहा है कि करीब दो महीने से बंद पड़ा है।
प्लांट तक पहुंचने वाला बदहाल रास्ता अब बड़ी समस्या बन गया है। कीचड़ और गड्ढों से भरे रास्ते के चलते आवागमन मुश्किल है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या जरूरी बुनियादी सुविधाओं के अभाव में ऊर्जा से जुड़े उद्यमों को बंद होने की स्थिति में पहुंचना चाहिए?
सरकार से सवाल है—क्या गैस प्लांट तक पक्की सड़क और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराकर इसे दोबारा सुचारू रूप से शुरू कराने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे?
देखिए पूरी खबर और तस्वीरों में देखिए गैस प्लांट तक पहुंचने वाले रास्ते की हालत।
#NarumaGasPlant #BioCNG #Biogas #EnergyCrisis #AlternativeEnergy #UttarakhandNews #HaridwarNews #RoadProblem #GovernmentAccountability #LocalNews #Thenetworknewsindia
Laksar, Haridwar | Sep 17, 2026